{"_id":"600c5ba18ebc3e2e3e49d12d","slug":"12-board-practical-in-mainpuri-mainpuri-news-agr477641037","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पहले कोविड-19 रोकथाम की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पहले कोविड-19 रोकथाम की हो व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने तीन फरवरी से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं में कोरोना से बचाव के इंतजाम करने और शासन की गाइड लाइन के पालन के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी तक प्रयोगशालाओं में व्यवस्थाएं करने को कहा है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए कहा कि तीन फरवरी से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं से पहले कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन की व्यवस्था की जाए। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए 31 जनवरी तक सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए।
इन व्यवस्थाओं को कराया जाए पूरा
- प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पूर्व प्रयोगात्मक कक्ष एवं उपकरण सैनिटाइज कराए जाएं।
- विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए।
- विद्यार्थियों को हैंडवाश/सैनिटाइज कराने के बाद भी कक्ष में प्रवेश दिया जाए।
- विद्यालय में प्रवेश के समय और प्रयोगात्मक कार्य के बाद गेट पर सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए।
- यदि विद्यालय में एक से अधिक प्रवेश द्वारा है तो उनका उपयोग किया जाए।
- यदि परीक्षार्थी बस से विद्यालय आते हैं तो बस को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाए।
- सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए।
- कोविड-19 से बचाव के संबंध में सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं में कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। इस कार्य में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक