{"_id":"637121f7bb8fc634630f6608","slug":"1175-candidates-appeared-in-the-examination-kasganj-news-agr553377622","type":"story","status":"publish","title_hn":"1175 परीक्षार्थी शामिल हुए परीक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1175 परीक्षार्थी शामिल हुए परीक्षा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1424 परीक्षार्थियों में से 1175 ने अपनी परीक्षा दी। जबकि 249 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 8 में शिक्षारत छात्र छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से 406 ने परीक्षा दी। 96 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। श्रीगणेश इंटर कॉलेज केंद्र पर पंजीकृत 515 परीक्षार्थियों में से 412 ने परीक्षा दी। 103 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। बीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर पंजीकृत 409 परीक्षार्थियों में से 357 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कासगंज। परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्रों में से बीएवी इंटर कॉलेज एवं श्रीगणेश इंटर कॉलेज केंद्र फोर लेन मार्ग पर है। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बाहर निकले। इन केंद्रों के बाहर यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने से परीक्षार्थियों को सड़क पार करने में काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
तीनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक