{"_id":"63f3b0b293d97dfa24074848","slug":"1173-candidates-appeared-in-cbse-12th-hindi-exam-mainpuri-news-c-25-1-67773-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सीबीएसई 12वीं हिंदी की परीक्षा में बैठे 1173 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सीबीएसई 12वीं हिंदी की परीक्षा में बैठे 1173 परीक्षार्थी
Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई 12वीं हिंदी की परीक्षा सोमवार को जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1210 परीक्षार्थियों में से 1173 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सिटी कोऑर्डीनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में पंजीकृत 174 में से तीन, जे एस मेमोरियल स्कूल मैनपुरी में पंजीकृत 64 में से एक, सीआरबी पब्लिक स्कूल मैनपुरी में पंजीकृत 120 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट मैरीज स्कूल, मैनपुरी में पंजीकृत 105 में से एक, डॉ. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में पंजीकृत 156 में से 14, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी में पंजीकृत 200 में से तीन, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल जूनियर हाईस्कूल में पंजीकृत 257 में से दो और जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में पंजीकृत 134 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। मैनपुरी जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहा।