फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बहन को लेने आए युवक ने रोक दी भोपाल एक्सप्रेस

बहन को लेने आए युवक ने रोक दी भोपाल एक्सप्रेस

Sun, 05 May 2019 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बहन को लेने आए युवक ने रोक दी भोपाल एक्सप्रेस
डैमो
मथुरा। जंक्शन पर बहन को रिसीव करने पहुंचे युवक ने शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया। वह एक्सप्रेस में चढ़कर बहन को तलाश रहा था। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। उसने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि उसे उसकी बहन नहीं मिली। हो सकता है कि वह उस ट्रेन से न आई हो। युवक पर बिना टिकट में जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे का है। अलीगढ़ इगलास के गांव जीवन निवासी धर्मेंद्र कुमार की बहन भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से आने वाली थी। उसने अपने भाई को सूचना दे दी थी। धर्मेंद्र अपनी बहन को रिसीव करने के लिए मथुरा जंक्शन पर आ गया। काफी कोशिशों के बाद जब वह अपनी बहन को नहीं खोज सका तो ट्रेन में चढ़ गया।
विज्ञापन
अभी वह ट्रेन में चढ़कर बहन को तलाश ही रहा था कि ट्रेन चलने लगी। ट्रेन को चलते देख धर्मेंद्र ने घबराकर ट्रेन की चेन खींच दी। जिससे ट्रेन तत्काल ही रुक गई। ट्रेन रुकते ही धर्मेंद्र को आरपीएफ तथा रेलवे अधिकारियों ने पकड़ लिया और टिकट मांगी जब टिकट नहीं मिली तो उनका बिना टिकट में चालान कर दिया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि वह अपनी बहन को रिसीव करने आया था। अब पता नहीं उसकी बहन उस ट्रेन से आई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed