{"_id":"5cb0c1b3bdec2213ef2d3666","slug":"11555087795-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्ट वोटर हार-जीत में निभाएंगे अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट वोटर हार-जीत में निभाएंगे अहम भूमिका
विज्ञापन
voter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मतदान पुनरीक्षण सूची के अंतिम प्रकाशन में करीब डेढ़ प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है। एटा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला करने में इस बार फर्स्ट वोटर अहम भूमिका निभाएंगे। जिला प्रशासन ने विधानसभा वार महिला, पुरुष मतदाताओं की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी है।
जिले में अंतिम आलेख प्रकाशन के समय 9,77,082 मतदाता थे और अंतिम प्रकाशन के बाद अब 9,90,127 मतदाता हो गए हैं। इसी तरह एटा लोकसभा क्षेत्र में शामिल एटा की मारहरा और एटा विधानसभा क्षेत्र में अंतिम प्रकाशन से पहले 6,17,163 मतदाता थे और अब 6,20,118 मतदाता हो गए हैं। इस तरह लोकसभा क्षेत्र की 5 विधानसभाओं में कुल 12,687 फर्स्ट वोटर की वृद्धि हुई है। यह मतदाता पहली बार एटा लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण में कुल 12687 मतदाताओं की वृद्धि हुई जबकि 2443 मतदाता कम हो गए। लोकसभा क्षेत्र में अब कुल 1617534 मतदाता वोट डालेंगे।
विधानसभाक्षेत्र वार मतदाताओं का आंकड़ा-
विधानसभा क्षेत्र अंतिम पुनरीक्षण से पहले पुनरीक्षण के बाद
कासगंज 352990 355448
अमांपुर 299239 301731
पटियाली 337898 340237
एटा 319741 321499
मारहरा 297422 298619
योग 1607290 1617534
वर्जन-
मतदाता सूची पुनरीक्षण में मतदाताओं की संख्या करीब डेढ़ प्रतिशत तक बढ़ी है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए। चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।