फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेंगे एटा-कासगंज

डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेंगे एटा-कासगंज

Mon, 01 Apr 2019 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेंगे एटा-कासगंज
कासगंज। सरकारी गेहूं की खरीद के लिए सोमवार से क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन पहले दिन एक भी दाना गेहूं किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचा। डीआरएमाओ ने तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की खरीद के लिए 7 केंद्र और बढ़ा दिए हैं। अब 52 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। शासन से 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं का लक्ष्य निर्धारित किया है। 1840 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद होगी। शासन से एक अप्रैल से 15 जून तक खरीद का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन जनपद में फसल की आवक लगभग एक पखवाड़े बाद शुरू होगी। डीआरएमओ ने कासगंज गल्ला मंडी, सोरों व अमापुर के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद के लिए शासन से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर रहेगीं ये व्यवस्थाएं
इलेक्ट्रोनिक कांटा, डबल जाली छलना, विनोइंग फैन, नमी मापक यंत्र, किसानों एवं पशुओं हेतु सुख सुविधा, फसल को ढकने के लिए त्रिपाल, शिकायत पंजिका, सहित अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए निर्धारित मानक प्रतिशत में
विजातीय तत्व 0.75
क्षति ग्रस्त दाने 2.00
किंचित क्षति ग्रस्त दाने 6.00
सिकुडे एवं टूटे हुए दाने 6.00
अन्य खाद्यान 2.00
नमी 12.00
गेहूं की खरीद के लिए सभी केंद्र खुल गए हैं। खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं। फसल विलंब से आती है, इसलिए लगभग 10 दिन बाद फसल के आने का अनुमान है। विजय कुमार शुक्ला डीआरएमओ


क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी, अब किसानों का इंतजार
एटा। पहली अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई है, सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करके क्रय केंद्र खुल गए हैं। अब बस इंतजार है किसानों के गेहूं को केंद्रों पर लाने का। हालांकि अभी गेहूं आने में समय लगेगा। लेकिन केंद्रों पर प्रभारी बैठने लगे हैं। सोमवार को अधिकारियों ने भी क्रय केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया है।
जिले में एक साथ 89 गेेेहूं क्रय केंद्र सोमवार को खोले जा चुके हैं। पहले दिन जिम्मेदारों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। पिछली साल की अपेक्षा इस बार गेहूं का लक्ष्य 450 मीट्रिक टन कम करते हुए 60 हजार 500 मीट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है। जबकि पिछली बार 65 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था जो 91 फीसदी तक पहुंच गया था। क्रय केन्द्रों पर पंजीकृत किसानों का ही गेहूं खरीदा जाएगा। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये सरकार ने कर दिया है। दलालों व बिचौलियों से बचने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी जा रही है।

गेहूं खरीद के लिए 89 क्रय केंद्रों को खोला गया है, सोमवार को सभी क्रय केंद्र एक साथ पूरी तैयारियों के साथ खोले जा चुके हैं, 60 हजार 500 मीट्रिक टन गेेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। अभी किसान नहीं आ रहे हैं किसानों के आने का इंतजार है।
प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed