{"_id":"5c8fb390bdec2214593a8d48","slug":"11552921488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़ने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम उखाड़ने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ लाख बरामद
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छाता और शेरगढ़ पुलिस ने 39 दिन बाद एटीएम उखाड़ने की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने विशंभरा के पास बंबे के पास से तीन शातिर लुटेरों को पकड़कर नौ लाख रुपये बरामद किए हैं। एटीएम उखाड़ने की वारदात को मेवात के दो लाख रुपये के इनामी आडवाणी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस फरार सरगना समेत पांच शातिरों को पकड़ने के लिए जुटी है।
छह फरवरी को आगरा-दिल्ली हाईवे पर वेकमेट फैक्टरी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में 38 लाख रुपये थे। पुलिस ने गांव विशंभरा बंबे के पास से तीन शातिर लुटेरों को पकड़ लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि छाता कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्र और शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने तीन शातिर लुटेरे पकड़े हैं।
पकड़े गए हरियाणा के गांव खरखड़ी (नूहं, मेवात) निवासी जाहुल हक, मुस्तकीम और साहिल हैं। एटीएम उखाड़ने वाले गैंग के सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी, रपसन, साकिर, शाहरुख, और शाहरुख उर्फ समीर को पकड़ने को पुलिस दबिश दे रही है। टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
आडवाणी गैंग का सात राज्यों में आतंक
मथुरा। दो लाख रुपये के इनामी गैंग के सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी का महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम में आतंक है। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अभी तक 50 एटीएम उखाड़ने वाले शाहिद उर्फ आडवाणी हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस की कस्टडी से मई 2018 को भागा था। इस गैंग ने अलीगढ़ के अकराबाद से केनरा बैंक का एटीएम उखाड़ था।