फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सम्मान राशि के लिए किसानों की तलाश शुरू

सम्मान राशि के लिए किसानों की तलाश शुरू

Mon, 04 Feb 2019 10:10 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सम्मान राशि के लिए किसानों की तलाश  शुरू
किसान - फोटो : demo
मैनपुरी। जिले के किसानों को 21 फरवरी को किसान सम्मान राशि की सौगात मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। तहसील स्तर पर दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि जिले के 80 प्रतिशत किसान इस दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के अंतरिम बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की घोषणा की गई है। किसानों को योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायाद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी को सम्मान राशि का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि वह एक सप्ताह के अंदर ऐसे किसानों की सूची तैयार करके भेजें, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम भूमि है। जिले में करीब तीन लाख पंजीकृत किसान हैं। माना जा रहा है कि 80 प्रतिशत किसान इस दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार रुपये का मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को छह हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। किसानों को यह धनराशि तीन किस्तों में दी जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण लाभ जल्द से जल्द दिलाए जाने की कवायद हो रही है।

शासन के निर्देशासुनार कार्य कराया जा रहा है। सभी एसडीएम को एक सप्ताह में सूची तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बी राम, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed