फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य ज्ञान ने छुड़ाया परीक्षार्थियों का पसीना

पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य ज्ञान ने छुड़ाया परीक्षार्थियों का पसीना

Sun, 16 Dec 2018 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य ज्ञान ने छुड़ाया परीक्षार्थियों का पसीना
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस-जे) की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों का पसीना छुड़ा दिए। सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्नों में से एक से एक ऐसे सवाल पूछे गए, जिनको पढ़कर परीक्षार्थी दाएं-बाएं झांकने लगे।
विज्ञापन


आगरा में रविवार को 31 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा में 13,939 परीक्षार्थी बैठने थे। मगर, इसमें से 7,426 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। 6513 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में (सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक) सामान्य ज्ञान और दूसरी पाली (अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक) में लॉ का पेपर हुआ। दोनों में 150-150 प्रश्नों के जवाब देने थे।
विज्ञापन


अधिकांश परीक्षार्थियों को सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन लगा। इसमें कई प्रश्नों के जवाब उलझाने वाले थे। भेड़ाघाट स्थित चौंसठ-योगिनी मंदिर में योगिनियों की कितनी मूर्तियां सुरक्षित हैं, नृसिंह की सबसे ऊंची शैलोत्कीर्ण प्रतिमा कहां पाई गई है आदि प्रश्नों के जवाब में परीक्षार्थी उलझ गए। वहीं, लॉ के प्रश्नपत्र में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह का कहना है कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता खिलाते रहे बच्चे को
पीसीएस-जे में कई विवाहिताएं भी बैठीं। कइयों के छोटे-छोटे बच्चे भी थे। परीक्षा के दौरान पूरे दो घंटे तक पिता अपने बच्चों को संभालते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन पिता को उठानी पड़ी, जिनके बच्चे छोटे थे। परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी मुश्किल से वह रोते-बिलखते बच्चों को शांत कराते दिखे।

जाम की स्थिति बनी
परीक्षा छूटने के दौरान एमजी रोड सहित लोहामंडी, मदिया कटरा, हरीपर्वत आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। आगरा कालेज के बाहर तो वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ आए थे।

दिल्ली से परीक्षा देने आए राजकुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान का पेपर कठिन था। कई ऐसे प्रश्न थे, जिनके बारे में तैयारी के दौरान कहीं पढ़ने को ही नहीं मिला। ललित तिवारी ने कहा कि उत्तर तो सभी प्रश्नों का दिया है। अब तो रिजल्ट ही बताएगा कि पेपर कैसा हुआ था। हालांकि बहुत से प्रश्न बिलकुल नये थे।


झांसी की प्रीति ने कहा कि तैयारी पूरी थी लेकिन कई प्रश्नों ने उलझा दिया था। इनके उत्तर सोचने में थोड़ा समय खर्च करना पड़ा। दिल्ली की अर्चना गुप्ता ने कहा कि चूंकि लॉ की पढ़ाई की है, इसलिए इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं रही। सामान्य ज्ञान थोड़ा कठिन जरूर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed