{"_id":"5c0e9372bdec2212cf01c5e8","slug":"11544459122-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 200 जोड़े बनेंगे हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 200 जोड़े बनेंगे हमसफर
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सामूहिक विवाह योजना का मंगलवार को 200 जोड़े हिस्सा बनेंगे। शहर के सैनिक पड़ाव में होने वाले विशाल आयोजन को लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।
जिलाधिकारी आईपी पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिनांक हो रहे कार्यक्रम में 200 पात्र लड़की-लड़कों की शादी विधि-विधान से कराई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल को कुल आठ ब्लाकों में बांटा गया है। साथ ही हर ब्लॉक में दो जिलास्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। डीएम ने कहा कि समारोह के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। उधर, जिलाधिकारी ने मंच और पांडाल की व्यवस्था अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी और अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
इन अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
अलीगंज ब्लॉक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, ब्लॉक अवागढ में प्राचार्य डायट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ब्लॉक जलेसर में अधिशासी अभियंता नलकूप, सीडीपीओ अलीगंज, ब्लॉक जैथरा में पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता समाज कल्याण निर्माण निगम, ब्लॉक मारहरा में उप मुख्य चिकित्साधिकारी एटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक निधौलीकलां में जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता आरईएस, ब्लॉक सकीट में अधिशासी अभियंता जलनिगम, डीएसटीओ, ब्लॉक शीतलपुर में अधिशासी अभियंता/नोडल अधिकारी-विद्युत एवं सहायक अभियंता पीडब्लूडी की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला क्रीडा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को रिजर्व तैनात किया गया है।
विज्ञापन
तुरंत होगा पंजीकरण
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एआईजी स्टांप को सभी वैवाहिक जोड़ों का आनलाइन विवाह पंजीकरण कराने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं वैवाहिक जोड़ों को हेल्थ किट स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा।