फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हिस्ट्रीशीटर सधुआ की हत्या, नहर पुल पर फेंका शव

हिस्ट्रीशीटर सधुआ की हत्या, नहर पुल पर फेंका शव

Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर सधुआ की हत्या, नहर पुल पर फेंका शव
murder

विज्ञापन
एटा। निधौलीकला थाने का हिस्ट्रीशीटर साधू उर्फ सधुआ मारा गया। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को अरथर नहर पुल के समीप फेंक दिया गया। रात में गश्त कर रही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पत्नी, साले सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव अहरमई निवासी साधू उर्फ सुदेश उर्फ सधुआ (32) पुत्र जगदीश सिंह की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। देर रात उसके शव को हत्यारोपियों ने पिलुआ क्षेत्र के अरथर नहर पुल पर डाल दिया गया। जिसे पुलिस ने गश्त के समय बरामद किया। जिसे बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मुकेश कुमार ने मृतक की पत्नी सुधा के षड्यंत्र पर शीलेंद्र, अनिल निवासी नगला डम्बर सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या करने की दर्ज कराई है। बताया गया कि मृतक की पत्नी और ससुरालियों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्सर बाहर रहता था भाई
मृतक के भाई मुकेश कुमार का कहना है कि भाई कई दिन पहले घर से बाहर गया था। इससे पहले भी वह कई बार इसी तरह से घर से जाया करता था। इसलिए उसके घर पर होने न होने से कोई परेशान नहीं होता था। सुबह पुलिस को जब नहर के पर शव मिलने पर लोगों ने भाई की शिनाख्त की। इसके बाद हमको सूचना मिली। जिस पर हम मौके पर पहुंचे।


हिस्ट्रीशीटर मामले में परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
संजय कुमार, एएसपी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed