{"_id":"5b73159142c7927d8855d6ac","slug":"11534268817-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम पर बदमाशों ने किया फायर, लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम पर बदमाशों ने किया फायर, लूट का प्रयास
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा-पटियाली मार्ग पर मुनीम पर फायर कर लूट करने की कोशिश की गई। हालांकि सवारियों से भरे टेंपो के आ जाने पर बदमाश लूट किए बिना ही भाग खड़े हुए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
गंजडुंडवारा के गांव बनैल निवासी विनोद पुत्र रोशनलाल गोपाल के यहां मुनीम है। विनोद पटियाली में दुकानदारों से रुपयों का तगादा करने के लिए गए थे। तगादा करने के बाद विनोद लौट रहा था। पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक में बोलेरो सवार बदमाशों चलती गाड़ी से बैग छीनने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया। बोलेरों में सवार बदमाश उतर कर फायर किया। तभी सवारियों से भरे दो टेंपो मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। ऐसे में मुनीम बदमाशों की लूट का शिकार होने से बच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।