फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सोरों में सर्वेक्षण को आज फिर से पहुंचेगी टीम

सोरों में सर्वेक्षण को आज फिर से पहुंचेगी टीम

Thu, 02 Aug 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सोरों में सर्वेक्षण को आज फिर से पहुंचेगी टीम
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
कासगंज।
विज्ञापन

अयोध्या, काशी, मथुरा की तर्ज पर तीर्थनगरी सोरों में विकास कार्य कराए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा अब रंग लाने लगी है। लगातार सर्वेक्षण का काम चल रहा है। आज शुक्रवार को आर्किटेक्ट की टीम तीर्थनगरी में पहुंचेगी और भेजे गए आगणन के मुताबिक पौराणिक स्थलों, मंदिरों की मैपिंग का कार्य करेगी।
तीर्थनगरी के विकास के लिए प्रारंभिक स्तर का 102 करोड़ का आगणन जिलाधिकारी शासन को भेज चुके हैं। शीघ्र ही इस आगणन के मुताबिक शासन स्तर से धन की घोषणा होगी। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का काम आर्किटेक्ट की टीम कर रही है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से ही पूरे कार्यों का ब्यौरा सामने आएगा। लखनऊ के आर्किटैक्ट अब्दुल रऊफ की टीम की सोरों में शुक्रवार को पहुंचने की सूचना है। आर्किटैक्ट अब्दुल रऊफ ने जानकारी दी है कि सर्वेक्षण के साथ साथ अब मैपिंग का कार्य भी किया जाएगा। इससे डिटेल में प्रोजेक्ट की तैयारी की जा सके। तीर्थ नगरी के लोग भी अपने सुझाव जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुके हैं।
विज्ञापन

- तीर्थनगरी के विकास की योजना पर निरंतर काम हो रहा है। प्रारंभिक आगणन भी शासन को भेजा जा चुका है। आर्किटैक्ट विस्तृत रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं- मनीष नाहर, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed