{"_id":"5b6331e24f1c1b9c3e8b4bdf","slug":"11533227490-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन घोटाला: 109 खातों में मिल चुके हैं नकली सोने के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लोन घोटाला: 109 खातों में मिल चुके हैं नकली सोने के जेवर
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा की केनरा बैंक शाखा में हुए गोल्ड लोन घोटाले की जांच पड़ताल का क्रम जारी है। गोल्ड लोन खातों की जांच का काम पूरा हो गया है। अब तक 162 खातों में से 109 खातों में नकली सोने के जेवरात मिल चुके हैं। अब इन गोल्ड लोन खातों से जेवरों की पुन: जांच एवं मापतौल की जाएगी। इसके अलावा अन्य ऋण खातों की जांच में मुख्य आरोपी राहुल देव की भूमिका साफ नजर आ रही है। अन्य खातों में भी काफी बड़े घोटाले की आशंका मिल रही है। हालांकि 15 दिनों में यह जांच पड़ताल पूरी होने की उम्मीद है।
पिछले दिनों सिढ़पुरा की केनरा बैंक शाखा के गोल्ड लोन खातों में काफी गड़बड़ी शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल शुरू की गई थी। बैंक के सभी गोल्ड लोन खातों की जांच की गई जिसमें 109 खातों में नकली सोने के जेवर मिले। अन्य ऋण खातों में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर सभी बैंक खातों का ऑडिट हो रहा है। इनमें गड़बड़ी मिल रही है। ऋण किसी के नाम से है, लेकिन जिस दिन ऋण की धनराशि बैंक ने ऋणी के खाते में हस्तांतरित की है उसी दिन यह धनराशि ऋणी के खाते से मुख्य आरोपी राहुल देव या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर हुई है। ऐसी अनियमितता कई खातों में पाई जा रही है। अन्य ऋण खातों में भी करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला निकल सकता है। इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल देव एवं बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक कारागार में बंद हैं।
बैंक के गोल्ड लोन खातों का पुन: परीक्षण कराके तौल की जाएगी। अब तक 109 खातों में नकली सोने के जेवर पाए गए हैं। अन्य खातों में भी गड़बड़ी सामने आई है। अभी जांच पड़ताल जारी है। महेश प्रकाश, लीड बैंक प्रबंधक