{"_id":"5b61f2db4f1c1b66428b548a","slug":"11533145819-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रधान आठ सदस्य और दो क्षेत्र पंचायत पदों पर होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रधान आठ सदस्य और दो क्षेत्र पंचायत पदों पर होगा उपचुनाव
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में ग्राम पंचायत के एक प्रधान व दस सदस्य पदों के लिए उपचुनाव को अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
जिले में सोरों की ग्राम पंचायत गुरहना लुहर्रा केे प्रधान की मौत हो जाने से यह पद रिक्त हो गया। इसके अलावा सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत कुचरानी के वार्ड 7, चांदपुर मेमड़ा के वार्ड 14, बहुरनपुर के वार्ड 3, सहावर की ग्राम पंचायत दीपपुर के वार्ड 11, घिलोली के वार्ड 14, सोरों की ग्राम पंचायत इस्मालपुर के वार्ड 4, बघेला पुख्ता के वार्ड 10 व 14 के पद रिक्त चल रहे हैं। सिढ़पुरा की क्षेत्र पंचायत के वार्ड 34, पटियाली क्षेत्र पंचायत के वार्ड 62 के सदस्यों की मृत्यु हो जाने से ये पद रिक्त चल रहे हैं। इन सभी पदों पर उपचुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया 8 अगस्त को नामांकन के साथ होगी। 17 अगस्त को मतदान व 20 अगस्त को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन विभाग ने मिले दिशा निर्देश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी आरपी सिंह ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।्र्र
यह रहेगा उपचुनाव का कार्यक्रम
नामांकन दाखिल करने की 8 अगस्त सुबह 10 से शाम 4 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच की 9 अगस्त सुबह 10 से कार्य की समाप्ति तक।
नामांकन वापस 10 अगस्त सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक।
प्रत्याशियों की प्रतीक चिन्ह आवंटन 10 अगस्त 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
मतदान की तिथि 17 अगस्त सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक।
मतगणना की तिथि 20 अगस्त सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक।