{"_id":"5b40f9b64f1c1b92468b520a","slug":"11530984886-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसरथपुर पुलिस और प्रधान के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसरथपुर पुलिस और प्रधान के बीच मारपीट
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। चेकिंग के दौरान रोकने पर ग्राम प्रधान और जसरथपुर पुलिस के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान का मेडिकल कराकर उसे छोड़ दिया। प्रधान और पुलिस के साथ मारपीट को लेकर अलीगंज क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी रात भर गर्मा गया।
थाना जसरथपुर पुलिस रात को अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही थी। तभी अकबरपुर कोर्ट के ग्राम प्रधान टिंकू अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से निकले। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाइक के कागजात मांगे। आरोप है कि कागज मांगने पर शराब के नशे में प्रधान ने पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौज कर दी। इसे लेकर प्रधान और पुलिस के बीच मारपीट भी हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधान का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वही प्रधान और पुलिस के साथ मारपीट को लेकर अलीगंज क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी रात भर गर्माया रहा। बाद में अधिकारियों से बातचीत के बाद मामला रफा-दफा किया गया।