फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राइजिंग स्टार पहुंचा फाइनल में

राइजिंग स्टार पहुंचा फाइनल में

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
राइजिंग स्टार पहुंचा फाइनल में
मैनपुरी। नगला जुला के खेल मैदान पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में विवेक क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया।
विज्ञापन



इसमें राइजिंग स्टार ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते विवेक क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया।


टीम की तरफ से गोल्डी यादव ने 31, राजेश कुमार ने 25 और अभिषेक यादव ने 28 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाज अमनदीप यादव ने और सचिन चौहान ने तीन-तीन सचिन यादव और सर्वेद्र यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने सिर्फ 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से अमनदीप यादव ने नाबाद 28, सचिन चौहान ने 25 , सचिन यादव ने 19, अजय यादव ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन



विवेक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज विपन यादव और विराट को 1-1 विकेट मिला। राइजिंग स्टार के अमन दीप यादव को भूपेंद्र सिंह चौहान ने मैनआफद मैच का पुरस्कार प्रदान कयिा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंपायरिंग की भूमिका श्यामू चौहान और मनीष चौहान ने निभाई। स्कोरिंग शिखर चौहान ने की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed