{"_id":"5b32765d4f1c1b8c278b7df2","slug":"11530033757-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षक सुधारेंगे शिक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षक सुधारेंगे शिक्षा व्यवस्था
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में संचालित सहायता प्राप्त कालेजों की बदहाली को देखते हुए शासन के निर्देश पर इन कालेजों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की तैनाती कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद में रिक्त चल रहे 549 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
जनपद में 53 सहायता प्राप्त इंटर कालेजों का संचालन किया जा रहा है। इन कालेजों में 549 शिक्षकों की कमी चल रही है। जिससे शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। किसी-किसी कालेज में मात्र एक या दो शिक्षक ही स्थाई रूप से तैनात रह गए हैं। शेष रिक्त पदों पर अप्रशिक्षित और बीएड बेरोजगारों से शिक्षा दिलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मैनेजमेंट का दखल व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
ऐसे में शासन ने सहायता प्राप्त कालेजों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए सेवानिवूत्त शिक्षक जिनकी उम्र 70 साल से अधिक नहीं है को तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रक्रिया के लिए अप्रैल 2018 में रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी में विभाग जुट गया है। उम्मीद है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में 53 सहायता प्राप्त कालेज संचालित हो रहे हैं। इन कालेजों में प्रवक्ता के 248 पदों के सापेक्ष 135 प्रवक्ताओं की कमी चल रही है। जबकि सहायक अध्यापक के कुल सृजित 831 पदों के सापेक्ष 414 पद रिक्त चल रहे हैं। इन कुल 549 पदों के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा प्रवक्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को जिनकी उम्र 70 साल से कम है उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।