{"_id":"5b3276574f1c1bda6e8ba0dd","slug":"11530033751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की जगह बेटा कर रहा पालिका का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की जगह बेटा कर रहा पालिका का निरीक्षण
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सत्ता की हनक और मां के पद का दुरुपयोग कर चेयरमैन का पुत्र कर्मचारियों को न केवल हड़का रहा है बल्कि गोपनीय सरकारी दस्तावेजों का भी निरीक्षण कर रहा है। आए दिन बेटे की ओर से नगर पालिका दफ्तर में निरीक्षण किए जाने से कर्मचारी परेशान हैं लेकिन मुंह खोलने से घबरा रहे हैं।
नगर पालिका की चेयरमैन मनोरमा देवी के पुत्र अंशुल का इन दिनों नगर पालिका में रौब चल रहा है। चेयरमैन पुत्र नगर पालिका पहुंचकर कर्मचारियों के कार्य का निरीक्षण करता है। यही नहीं, गोपनीय कार्य में भी चेयरमैन पुत्र का दखल है। चेयरमैन पुत्र कर्मचारियों के रजिस्टरों का निरीक्षण कर उन्हें अपने तरीके से कार्य करने के निर्देश भी देता है। कर्मचारियों को चेयरमैन का पुत्र फटकार लगाते हुए चेतावनी देने में भी पीछे नहीं रहता है। चेयरमैन पुत्र के इन कारनामों से कर्मचारी परेशान हैं। दबी जुबान यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि चेयरमैन पुत्र कर्मचारियों पर अवैध तरीके से कार्य करने के लिए दबाव भी बनाता है।