{"_id":"5b25201a4f1c1b634d8b6db3","slug":"11529159706-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के घेरे में आया चार कुंडों का ‘सुंदरीकरण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के घेरे में आया चार कुंडों का ‘सुंदरीकरण’
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित चार प्राचीन कुंडों का निर्माण जांच के दायरे में आ गया है। 15.62 करोड़ की लागत से वाले सुंदरीकरण पर सीडीओ ने जांच के लिए दो कमेटियां गठित कर दी हैं। पर्यटन विभाग द्वारा इन कुंडों का निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।
केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा अकबरपुर में थीम पार्क, जैंत में जय कुंड, चौमुहां में चंद्र सरोवर और गांव बाद में कृष्ण सरोवर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम है। इन चारों ही कुंडों को लेकर शिकायत शासन तक पहुंच गई हैं। इसमें निर्माण की गुणवत्ता, बगैर खोदाई के भुगतान सहित कई गंभीर आरोप निर्माण निगम पर लग रहे हैं।
अब तक इन कुंडों पर सिर्फ 30 प्रतिशत ही काम हुआ है। शिकायती पत्र डीएम और पर्यटन विभाग के साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद तक भी पहुंची है। सीडीओ ने 4.34 करोड़ की लागत वाले थीम पार्क, 3.38 करोड़ की लागत वाले जय कुंड, 3.40 करोड़ की लागत वाले चंद्र सरोवर कुंड की जांच के लिए पीडी डीआरडीए की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ कमेटी बनाई है। 4.49 करोड़ की लागत वाले कृष्ण सरोवर कुंड के लिए डीडीओ की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता नगर निगम की कमेटी गठित की है।