{"_id":"5b1579004f1c1bfa6e8b6275","slug":"11528133888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित को पानी न देने की डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित को पानी न देने की डीएम से की शिकायत
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
cold water
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी समारोह के लिए पानी की मांग करने वाटर सप्लायरों ने दलित समाज के लोगों से मना कर दिया। इसकी शिकायत वाल्मीकि समाज के लोगों ने डीएम से की है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बा निधौलीकलां में राकेश गुप्ता और आजम खां वाटर प्लांट चलाते है। शिकायत करते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनके समाज में 18 अप्रैल को बारात आई थी। इसमें पानी की व्यवस्था के लिए समाज के लोगों ने वाटर सप्लायरों से कहा था। आरोप है इसे लेकर पानी सप्लायरों ने दलित समाज के होने के चलते उन्हें पानी की सप्लाई देने से मना कर दिया था। दलित समाज के लोगों ने बताया कि वाटर प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमित किशोर ने एसडीएम के माध्यम से निस्तारण एवं कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में विनीत पराशर, विकास अटल, अशोक कुमार, भगवान दास,र ाजेश, शिवराज, वलवीर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर को कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।