{"_id":"5b117f074f1c1b9b6e8b5b31","slug":"11527873287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली की आवाज सुन ग्रामीणों ने समझा आ गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली की आवाज सुन ग्रामीणों ने समझा आ गए बदमाश
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन ग्रामीणों ने समझा आ गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जनपद में पिछले दिनों हुई डकैती की घटना की दहशत ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बरकरार है। पटियाली के गांव राजा रिजोली में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को बदमाशों के आ जाने का अहसास हुआ, जिससे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
सिरफिरे आशिक ने शुक्रवार की देर सांय जैसे ही अपनी प्रेमिका को गोली मारी तो ग्रामीणों को गांव में बदमाशों के आ जाने का डर सता गया। ग्रामीण अपना कामकाज छोड़कर घटना स्थल के आस पास जमा हो गए। वहां किशोरी को मृत देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक को बुर्जी की ओर भागते देखा तो उन्होंने घेरा बंदी कर ली। इस बीच उसने बुुर्जी के भीतर से ही गा्रमीणों पर एक फायर कर दिया। फायर के बाद कुछ ग्रामीण अपने हथियार लेने के लिए दौड़ लिए। कुछ ग्रामीणों ने बुर्जी में आग लगाने की तैयारी कर ली। ग्रामीणों की बात सुनकर युवक बाहर निकल आया। गांव के ही युवक को देखकर ग्रामीणों को माजरा समझते देर नहीं लगी।
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
कासगंज। जनपद में सिरफिरे आशिक द्वारा अपनी प्रेमिका की गोली मारकर स्वयं को गोली मारने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह की घटना जनपद में हो चुकी है। अमापुर में 20 फरवरी 2018 को सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं भी गोली मार ली थी, लेकिन युवक इस घटना में गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
प्रेमी था परिवार का सबसे बड़ा बेटा तो प्रेमिका की तीसरे नंबर की
कासगंज। राजारिजोला में हुई सनसनी खेज घटना में सिरफिरा आशिक अपने पांच भाई व 2 बहनों मे ंसबसे बड़ा बेटा था। जबकि नावालिग प्रेमिका अपने 3 भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके दो बड़े भाई है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों मेे ंउनके भाई बहन भी काफी दुखी हैं।