{"_id":"5aeb3eaf4f1c1b9c098b7ef6","slug":"11525366447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 से अधिक विद्युत पोल टूटे, ट्रांसफार्मर फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
165 से अधिक विद्युत पोल टूटे, ट्रांसफार्मर फूंका
Updated Thu, 03 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
165 से अधिक विद्युत पोल टूटे, ट्रांसफार्मर फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आंधी पानी तो दूर तेज हवाएं भी बिजली व्यवस्थाओं के लिए कहर बन गईं। बुधवार शाम को चली तेज हवा एवं बूंदाबांदी के दौरान जिले में 165 से अधिक विद्युत पोल गिर गए वहीं 24 से अधिक खंभे झुक गए। इसके चलते जहां आधे शहर की आपूर्ति आधी रात तक बाधित रही। वहीं दो दर्जन से अधिक गांवों में दूसरे दिन भी आपूर्ति नहीं हो सकी। विभागीय अनुमान के अनुसार साढ़े दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
मौसमी बदलाव विद्युत आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है। सावधानी के बाद भी विभाग डैमेज नहीं रोक पा रहा। बुधवार शाम को चली हवाओं के साथ ही शहर एवं ग्रामीण खंड की आपूर्ति काट दी गई लेकिन हवा का कहर लाखों का डैमेज कर गया। शहरी खंड मे टूटे पांच खंभों से रेलवे रेाड एवं कोतवाली देहात बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। जिले रात एक बजे सुचारु किया जा सका। वहीं कोतवाली देहात बिजली घर की आपूर्ति गुरुवार दोपहर एक बजे के बाद सुचारु हुई। ऐसे में जेल रोड, कचहरी रोड, आगरा रोड, वर्मा नगर आदि क्षेत्रों 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं विभाग का दावा है कि रात को भी यहां अन्य माध्यम से आपूर्ति दी गई।
ग्रामीण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सोपाली सिंह ने बताया कि अवागढ़ ब्लाक में 20, निधौली कलां, पिलुआ, नूहखेड़ा में 75, जैथरा-धुमरी में 15 व अलीगंज क्षेत्र में 28 से अधिक पोल टूटे हैं। इसके चलते डेढ़ दर्जन गांवोें की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
ग्रामीण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता एके सिंह के अनुसार पवांस व परसौंन क्षेत्र में 14 एचटी पोल एवं आठ एलटी पोल टूटने से 12 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत के बाद कुछ गांवों की आपूर्ति गुरुवार को सुचारु हो गई। शेष शुक्रवार को सुचारु हो जाएंगे। विभाग के अनुसार साढ़े नौ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।