{"_id":"5adcc1224f1c1b320a8b5f0b","slug":"11524416802-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर मचाने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज(गंजडुंडवारा)। ग्राम नवादा में शनिवार की रात बदमाशों को देख शोर-शराबा करने पर एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी के दो गोलियां लगी। उसकी मौत परिवार में कोहराम मच गया। गांव नवादा निवासी महाराज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री विमलेश शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर से गली में अपनी मां के साथ निकली।
गली में बदमाश मौजूद थे। बदमाशों को देखकर उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें विमलेश के दो गोलियां लगीं। एक गोली उसके पीछे पीठ में नीचे की ओर लगी और एक गोली उसके सिर में लगी। फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाजों को सुनकर अन्य परिवारीजन और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। गोली लगने से किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी कि लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।