फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग और आगजनी

जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग और आगजनी

Wed, 11 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग और आगजनी
फायरिंग - फोटो : SELF
सहावर/ पटियाली।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी के नगला फौजी में जमीनी विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्षों में मारपीट, फायरिंग के बाद घरों में आग लगा दी गई। मारपीट व फायरिंग में चार लोग घायल हो गए।

ग्राम नागर के मजारा नगला फौजी में राम नरेश व रामपाल के मध्य आबादी के बीच की जगह काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिस जगह का विवाद है उसमें रामपाल ने अपनी तंबाकू लाकर डाल दी। तंबाकू डाले जाने की जानकारी मिलने पर राम नरेश व उसके पुत्र राजेंद्र व महताब मौके पर आ गए। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग होते ही गांव मे भगदड़ मच गई। रामपाल के पक्ष के लोगों ने राम नरेश के घर में आग लगा दी। इसके बाद रामपाल के घर में भी आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों के घरों की आग को बुझाया। आग से दोनों घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मारपीट फायरिंग में राम नरेश व उसका पुत्र महताब के सिर में गंभीर चोट आ गई। फायरिंग में उनके छर्रे भी लग गए। तथा दूसरे पक्ष से मारपीट में रामपाल का पुत्र दया रतन व कमल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रामनरेश व महताव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दोनों को अलीगढृ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed