फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपाइयों ने घेरा अधीक्षण अभियंता का दफ्तर

भाजपाइयों ने घेरा अधीक्षण अभियंता का दफ्तर

Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने घेरा अधीक्षण अभियंता का  दफ्तर
bjp
फिरोजाबाद। भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता करना, कर्मचारी से धक्के देकर बाहर निकलवाना विद्युत विभाग के एसडीओ सुहागनगर को भारी पड़ गया। सोमवार को काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता के कार्यालय को घेर कर बैठ गए और तब तक नहीं हटे जब तक एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा नेताओं के दफ्तर में ही अड़ जाने पर अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ को कार्यालय से अटैच करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे लेबर कालोनी स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे। अधीक्षण अभियंता सुनील सक्सेना से मिलकर भाजपा कार्यकर्ता से हुई अभद्रता के मामले में एसडीओ पर कार्रवाई की मांग। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह एसडीओ ने सार्वजनिक रूप से भाजपा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की है, उसी प्रकार एसडीओ हमारे कार्यकर्ताओं के बीच आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अथवा एसडीओ का तत्काल ट्रांसफर किया जाए। अफसरों ने टालमटोल का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता एसडीओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुनील सक्सेना ने पूरे मामले से मुख्य अभियंता को अवगत कराया। मुख्य अभियंता के मौखिक निर्देश पर एसडीओ एसएन सिंह को तत्काल कार्यालय से अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। उनके स्थान पर सहायक अभियंता मीटर के पद पर कार्यरत विवेक शर्मा को सुहागनगर एसडीओ की जिम्मेदारी सौंप दी है। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शिवमोहन श्रोती, रामनरेश कटारा, महेश गुप्ता, चेतराम यादव, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र राठौर, श्रीनिवास शर्मा, लोकेश गुप्ता, भूरी सिंह राठौर, पिंकी चक, निकुंज शुक्ला, राकेश शंखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग में सुनवाई न होने पर हिमायूंपुर निवासी सिंटू मंडल महामंत्री दिलीप सिंह के पास गया था। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सेे वार्ता के बाद वह एसडीओ से मिलने सुहागनगर विद्युत कार्यालय पहुंचा। एसडीओ एसएन सिंह से कहा कि मुझे महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल ने भेजा है। भाजपा नेता की बात सुनते ही एसडीओ ने भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता करते हुए कर्मचारी को बुलाकर धक्के मारकर बाहर निकलवा दिया था। अभद्रता की गई थी।


भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन प्रकाश उपाध्याय ने एसडीओ सुहाग नगर के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर ऊर्जा मंत्री को ट्वीट किया था। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed