फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लाठियां बरसाकर पूजीं नरी-सेंमरी देवी

लाठियां बरसाकर पूजीं नरी-सेंमरी देवी

Sun, 25 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
लाठियां बरसाकर पूजीं नरी-सेंमरी देवी
छाता/चौमुंहा (मथुरा)।
विज्ञापन

तड़ातड़ लाठियां बरस रही थीं और पुलिस मूकदर्शक बनी देख रही थी, जी हां यह नजारा था नरी-सेंमरी स्थित देवी मंदिर परिसर का। रविवार को जादों ठाकुरों ने परंपरागत अनोखी लठ पूजा की। देवी मां की जय, झूला वारे की जय के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। क्षेत्र के चार गांवों के जादों ठाकुर सजधज कर घोड़ियां नचाते, बैंडबाजों पर नाचते, देवी मां के जयकारे लगाते मंदिर पर पहुंचे।

सैकड़ों लोगों के हाथों में लाठियां, बल्लम, फरसे थे। लट्ठ पूजा के दौरान एसडीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया, सीओ चंद्रधर गौड़, मेला प्रभारी छोटेलाल, राजवीर सिंह व कोतवाल प्रमोद पंवार की सीटियां बज उठीं। सबसे पहले गांव नरी के ठाकुर लट्ठ पूजा को पहुंचे। इसके बाद सांखी, अलवाई, रहेड़ा के लोगों ने अपनी देवी की लट्ठों से पूजा की। जैसे ही पूजा के लिए लोगों के आने की सूचना मिली, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


हाईवे से भवन तक रास्ते को साफ करा दिया। लट्ठ पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचते ही भवन पर लाठियां भांजना शुुरू कर दिया। मेला में पहली बार आए भक्तजन इस दृश्य को देख सकते में आ गए। हर कोई लट्ठ पूजा देखने को आतुर था। लाठियां बजाने के बाद लोगों ने देवी मां की पूजा-अर्चना की, इसके बाद सब अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कमी से रही अव्यवस्थाएं
छाता। नरी-सेंमरी देवी मेला में लट्ठ पूजा के दौरान पुलिस की कमी के कारण अव्यवस्थाएं हावी रहीं। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के दबाव में कई लोग परेशान रहे। कुछ लोग बिना दर्शन किए लौट गए। कई लोग भीड़ के चलते चुटैल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed