{"_id":"5aaab4544f1c1bbc758b5c5e","slug":"11521136724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारू पार्टी और जुआ खेलने पर तीन कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारू पार्टी और जुआ खेलने पर तीन कर्मचारी सस्पेंड
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
वाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद।
होली के त्योहार पर मेयर के कक्ष के सामने तीन कर्मचारियों को दारू पार्टी करना और जुआ खेलना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर नगर आयुक्त ने तीनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।
होली पर नगर निगम में अवकाश था, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। होली पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक गुप्ता, सलीम खान, बाबू खां मेयर कक्ष के सामने बैठ कर दारू पार्टी करने के साथ जुआ खेल रहे थे। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ। मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से शिकायत की गई।
इसके बाद नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने अवकाश से लौटने के बाद गुरुवार को तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इमामुद्दीन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पार्षदों द्वारा मेयर कक्ष में घुस कर मेयर लापता के पोस्टर लगाने का फोटो निगम के ग्रुप पर पोस्ट करने पर नगर आयुक्त ने सफाई नायक चंदन वाल्मीकि को पुनरावृत्ति होने पर निलंबन कार्रवाई की चेतावनी दी है।