फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6.11 लाख बोर्ड की उतर पुस्तिकाएं रवाना

6.11 लाख बोर्ड की उतर पुस्तिकाएं रवाना

Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
6.11 लाख बोर्ड की उतर पुस्तिकाएं रवाना
एग्जाम - फोटो : Self
एटा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मुख्य संकलन केंद्र से मंगलवार को 6.11 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों के लिए रवाना कर दीं। वाहन को विशेष सुरक्षा के बीच रवाना किया। बताते चलें कि सभी वाहनों में रूट के अनुसार हाईस्कूल इंटर की मिश्रित कापियां भेजी गई हैं।
विज्ञापन


17 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यंाकन केंद्रों पर कोठार, अवार्ड प्रमुख की नियुक्ति के साथ फर्नीचर, पंखा एवं पेयजल की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं के भी पहुंचने की उम्मीद है। बताते चलें कि जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी, श्री गांधी स्मारक इंटर व क्रिश्चियन, जीजीआईसी व आर्य विद्यालय हाईस्कूल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने एसपी यादव ने बताया कि जीआईसी स्थित मुख्य संकलन केंद्र पर एकत्रित 6.11 लाख से अधिक हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं को मंगलवार को रवाना किया गया। गोपनीयता के निर्देश देते हुए रवाना किया। बताते चलें कि जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर 87 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं को रवाना कर दिया गया है। बुधवार से मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां आना भी शुरू हो जाएगी। केंद्रों पर मूल्यांकन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कम स्टाफ एवं कर्मचारियों की मांग के अनुरूप पूर्ति की जा रही है।
सीपी सिंह, सह उपनियंत्रक, जीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed