{"_id":"5a97ebd54f1c1bfe7e8b8418","slug":"11519905749-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की भिड़ंत में परिचालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की भिड़ंत में परिचालक की मौत, तीन घायल
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फजलगंज और अवध डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में अवध डिपो की बस पर तैनात परिचालक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर के मिसरिका निवासी कुशेंद्र सिंह (27) अवध डिपो की रोडवेज बस पर परिचालक थे। गुरुवार सुबह वह चालक विकास पुत्र राजकुमार निवासी अरटिया सीतापुर के साथ बस लेकर थाना मलावन क्षेत्र के सेंथरी समीप से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही फजलगंज डिपो की बस से उनकी बस की टक्कर हो गई।
हादसे में कुशेंद्र सिंह के साथ ही चालक विकास और दूसरी बस का चालक लालसिंह पुत्र असरफीलाल निवासी बंशी नगर रसूलाबाद कानपुर और यात्री धर्मेंद्र पुत्र रामनाथ निवासी नगला धनी थाना किशनी मैनपुरी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कुशेंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान परिचालक कुशेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
----------
बाइक की टक्कर से किशोर की मौत
एटा। कासगंज थाना सिढ़पुरा के गांव भाऊपुरा निवासी अंकुश (14) पुत्र पुष्पेंद्र साइकिल पर गांव से गुजर रहा था। तभी बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।