{"_id":"5a807e104f1c1b0a7b8b66e5","slug":"11518370320-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी के मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी के मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर चार में चोरों ने ज्वैलर्स के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना फोन पर दी तो व्यापारी घर लौटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर सेक्टर चार निवासी अजय कुमार की हिमायूंपुर में आभूषण शॉप है। शनिवार को अजय अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के चला गया। देर रात चोर मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और गैस कटर से तिजौरी खोल कर करीब छह किग्रा चांदी का पाट, सोने की चेन, चार अंगूठी, झुमकी एवं टॉप्स 40 ग्राम, मोबाइल नोकिया एवं पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए।
मकान में चोरी की सूचना पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला टूटा देख कर दी। सूचना पर भवन स्वामी घर लौटा और पुलिस सूचना दी। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुला कर जांच की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली है।