{"_id":"5a425d444f1c1b0b788b5026","slug":"11514298692-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवती और किशोर की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवती और किशोर की मौत, पिता घायल
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार की सुबह गोकुल रेस्टोरेंट के फ्लाईओवर से उतरते वक्त ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती और किशोर की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा ग्रामीण घायल हो गया। तीनों सादाबाद के गांव टीकैत से दवा लेने के लिए बाइक से वृंदावन के कृपालु महाराज अस्पताल जा रहे थे। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सादाबाद के गांव टीकैत निवासी विक्रम सिंह अपने 14 वर्षीय बेटे जतिन और पड़ोसी महावीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी प्रियंका को वृंदावन के कृपालु महाराज हास्पिटल से दवाई लेने के लिए बाइक से निकले थे। सुबह पांच बजे बाइक सवार दिल्ली-आगरा हाईवे के गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर से उतर रहे थे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में जतिन और प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे विक्रम सिंह घायल हो गए। इसी बीच चालक ट्रक को भगा ले गया।
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को युवती और किशोर की मौत की सूचना दी तो गांव में कोहराम मच गया। परिजन मथुरा के लिए दौड़ पड़े। कार्यवाह थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।