फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रवीन सिंह दुग् ध उत्पादक सहकारी संघ के सभापति बने

प्रवीन सिंह दुग् ध उत्पादक सहकारी संघ के सभापति बने

Tue, 12 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रवीन सिंह दुग्
ध उत्पादक सहकारी संघ के सभापति बने

विज्ञापन
फिरोजाबाद। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्य का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार और सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार शिकोहाबाद की देख रेख में हुआ। सभापति के पद पर प्रवीन सिंह आगरा और सुधीर कुमार मैनपुरी खड़े हुए। इसमें प्रवीन सिंह को पांच और सुधीर कुमार को तीन वोट मिले।

निर्वाचन अधिकारी ने प्रवीन सिंह को प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। उप सभापति के रूप में रेखा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके बाद सदस्यों ने सभापति और उप सभापति का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की योगी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनते ही सभी समितियों को भंग कर दिया गया था। इसमें दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड भी शामिल थी। सरकार ने दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड का चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार दीपक कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार राकेश कुमार की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभापति के लिए वोटिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग के बाद मतगणना में आगरा के प्रवीन को पांच और मैनपुरी के सुधीर कुमार को तीन मत मिले। वहीं उप सभापति के लिए रेखा का नाम प्रस्तावित किया गया, उनके विरोध में किसी ने पर्चा नहीं भरा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed