फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद का सम्मेलन आगरा में होगा

राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद का सम्मेलन आगरा में होगा

Sun, 10 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद का सम्मेलन आगरा में होगा
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार को आयकर सीमा में छूट पांच लाख एवं जीएसटी में और राहत देने सहित कई मांगों को राष्ट्रीय अधिवेशन में रखा जाएगा। अधिवेशन सात जनवरी 2018 को आगरा के अग्रवाल सेवा सदन सेवालय ग्वालियर रोड पर होगा।
विज्ञापन


परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन सात जनवरी 2018 को आगरा में होगा। अधिवेशन में प्रदेश एवं केंद्र की सरकार से संबंधी कई मांगें आयकर में पांच लाख की छूट, जीएसटी में राहत संबंधी कई प्रस्तावों को पास कर सरकार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


ताकि आगामी बजट में सरकार इन्हें शामिल कर प्रदेश और देश के व्यापारियों को लाल फीताशाही एवं इंस्पेक्टर राज से राहत दिला सके। अधिवेशन में प्रदेश भर में जीते मेयर, पालिका अध्यक्षों, नगर पंचायतों के अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा इसके लिए परिषद के जिला संगठन का पुर्नगठन किया गया है। फिरोजाबाद जिले से करीब एक हजार प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. गुप्ता ने कानपुर के बिल्हौर में पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने सुभाष गुप्ता को परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष और रामशंकर गुप्ता को मंडल प्रभारी बनाया है। सोमदत्त गुप्ता, अनिल मैनेजर, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, विजय कुमार टाइगर, रामबाबू गुप्ता, अमित बंसल, अजय अग्रवाल, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed