{"_id":"5a26bcd94f1c1bd9798c0df9","slug":"11512488153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के दिग्गजों ने हराया चेयरमैन का चुनाव, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के दिग्गजों ने हराया चेयरमैन का चुनाव, वीडियो वायरल
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
VIDEO VIRAL
- फोटो : DEMO PHOTO
एटा। सपा से चेयरमैन पद प्रत्याशी नूरी अदीबा हुसैन के पति सराफत हुसैन उर्फ काले की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिपिंग में उन्होंने सपा के दिग्गज नेताओं के भितरघात के चलते हार होना बताया है। क्लिपिंग में बताया गया है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के नाम पर वीआईपी बनने वाले लोगों ने धोखा किया है। समाज के कहने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़ा है।
सपा में चल रही गुटबाजी चेयरमैन चुनाव में एक बार फिर सामने आई है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव के बाद इस गुटबाजी पर प्रत्याशियों ने मुहर लगाई है। शहर से सपा चेयरमैन प्रत्याशी नूरी अदीबा हुसैन के पति सराफत हुसैन काले में पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात करते हुए चुनाव हराने का आरोप लगाया है।
उन्होंने फेसबुक पर वायरल हुई वीडियो में बताया है कि पार्टी के कुछ गद्दार नेताओं ने उनकी पत्नी को नही बल्कि पार्टी के बडे़ नेताओं को हराया है। उन्होंने कहा है कि समाज के कहने पर उन्होंने सपा से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रत्याशी पति ने कहा है कि वे किसी भी जाति या धर्म के लोगों पर वोट न देने का आरोप नहीं लगा रहे है। यदि किसी ने उनकी तरफ से इस तरह का सोशल मीडिया पर कमेंट किया है तो वे अपनी तरफ से माफी मांग रहे हैं।