फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मध्याह्न भोजन में लापरवाही पर 32 स्कूलों को नोटिस

मध्याह्न भोजन में लापरवाही पर 32 स्कूलों को नोटिस

Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में लापरवाही पर 32 स्कूलों को नोटिस
एमडीएम में धांधली - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। मध्याह्न भोजन में लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने जिले के 32 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। एमडीएम नियमित संचालित कराने और विद्यालय का खाता नंबर भी मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने जनपद के 32 परिषदीय, सहायता प्राप्त व राजकीय कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कालेज में मध्याह्न भोजन संचालित करने के लिए एक सप्ताह के अंदर खाता खुलवाए। साथ ही खाता संख्या शीघ्र बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। डीआईओएस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन का लाभ दिया जाए। चेताया कि जिन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित नहीं है वहां शीघ्र संचालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एक सप्ताह के अंदर खाता खुलवाकर जानकारी नहीं दी गई तो संबंधित कालेज के प्रधानाचार्य का नवंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।


डीआईओएस ने जनपद के सभी कालेजों के प्रबंधकों को प्रधानाचार्य और शिक्षक- शिक्षिकाओं के आधार नंबर निश्चित प्रारूप पर भरकर, सीडी तैयार कर आठ नवंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चेताया है कि इसमें लापरवाही किए जाने पर स्कूल की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed