{"_id":"59e4fc5e4f1c1b87698b60b4","slug":"11508179038-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, मिलावटखोरों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने चलाया अभियान, मिलावटखोरों में हड़कंप
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिवाली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगह-जगह छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। सिरसागंज क्षेत्र में नमूने लेने गई टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। हालांकि व्यापारियों को समझाने के बाद अधिकारियों ने ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। कठफोरी में मिलावट की आंशका पर दो सौ लीटर सरसों का तेल सीज किया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कठफोरी स्थित रामकुमार की दुकान से सरसाें के तेल का नमूना लिया। मिलावट की आंशका पर टीम ने दो सौ लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। कठफोरी में सुमित मिश्रा की दुकान से सोन पापड़ी का नमूना लिया गया। दुकान में सोन पापड़ी की पांच किग्रा 20 डिब्बे थे, दुकानदार ने बताया कि वो इटावा से खरीद कर लाया है।
सिरसागंज स्थित दाऊजी सोना ही सोना (प्रमोद एंड नीरज) प्रतिष्ठान से अपना ब्रांड का वनस्पति घी का नमूना लिया गया। सिरसागंज स्थित दाऊजी स्वीट्स से लाल रंग का नमूना लिया तो व्यापारियों ने विरोध शुरु कर दिया। हालांकि सरकारी कार्य में बाधा को अपराध बताते हुए व्यापारियों को समझाने के बाद टीम ने नमूना लिया।
विज्ञापन
कठफोरी में हुकुम सिंह डेयरी से दूध का नमूना लिया। छार का बाग फिरोजाबाद स्थित प्रेमचंद्र के गोदाम से सोन पापड़ी एवं बूंदी दाने का नमूना लिया। कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में एफएसओ अनिल कुमार, अरुण मिश्रा, विनय यादव, अनिल यादव के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।