{"_id":"59e4f2014f1c1bdb538b7cc0","slug":"11508176385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए दुल्हन की तरह सजा बर्तन बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए दुल्हन की तरह सजा बर्तन बाजार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। धनतेरस पर बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री को देखते हुए शहर और कसबों में बर्तनों की दुकानें दुल्हन की तरह सजाइ गई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक और दुपहिया वाहन के शोरूम भी आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। वहीं सराफा बाजार की रौनक भी देखते बन रही है।
धनतेरस के लिए बर्तन विक्रेताओं ने दुकानों को बेहतर तरीके से सजाया है। सबसे खूबसूरत संता-बसंता चौराहे के आसपास और लोहामंडी में बर्तनों का बाजार सजा है। वहां दुकानदारों ने दुकानों की आकर्षक ढंग से सजावट की है।
वहीं बिजली के अभाव में रोशनी की व्यवस्था के लिए जनरेटरों की व्यवस्था भी की गई है। बर्तन कारोबारी अशोक गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की सबसे अधिक बिक्री होती है। उम्मीद है कि इस बार बर्तनों का कारोबार करीब छह से सात करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहिया वाहनों के शोरूमों पर खासी भीड़ रही। अधिकांश लोग धनतेरस के लिए बाइकोें की बुकिंग कराने आए थे। कई शोरूमों पर बाइकों के कुछ मॉडल खत्म हो गए थे। बाइकों की बुकिं ग के लिए ग्राहकों से आधा पैसा जमा कराया गया।
बाइकों को शोरूम के बाहर फूलों से सजाया है। इलेक्ट्रानिक शोरूमाें पर भी धनतेरस के लिए विशेष सजावट की गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रतिष्ठानों की ओर से खरीद पर उपहार देने के बोर्ड लगे हैं। सराफा कारोबारियों ने भी धनतेरस के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के इंतजाम किए हैं। खरीद पर गिफ्ट का ऑफर दिया जा रहा है। अब जीएसटी की मार के बाद धनतेरस से ही दुकानदारों को कुछ आस है।
बाजारों की ओर नहीं जाएंगे चार पहिया वाहन
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख बाजारों और मार्गों पर जाम के हालात होंगे। धनतेरस के दिन बाजारों में इस कदर ग्राहक उमड़ेंगे कि बाजारों में जाम के हालात रहेंगे। जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने क्रिश्चियन तिराहे, बड़े चौराहे और घंटाघर चौराहे से बाजारों की ओर चार पहिया वाहनों और ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इन स्थानों पर सुबह से देर रात तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।