फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जायदाद को लेकर नाती ने बाबा को गोलियां से भूना

जायदाद को लेकर नाती ने बाबा को गोलियां से भूना

Mon, 16 Oct 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जायदाद को लेकर नाती ने बाबा को गोलियां से भूना
मृतक का फाइल फोटो
जैथरा। जायदाद को लेकर कोऑपरेटिव विभाग से रिटायर्ड बाबा की नाती और बेटे ने गोलियाें से भूनकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर एसएसपी, सीओ सहित जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर मृतक के बडे़ बेटे ने थाना जैथरा में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सुमिरत निवासी अहिवरन सिंह (75) कोऑपरेटिव विभाग में एआर पद से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में वह अपने बडे़ बेटे तेज प्रताप के पास मकान बनाकर अलग रह रहे थे। वह अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को ही पेंशन से मिलने वाले रुपये भी देते थे। यह बात उनके छोटे बेटे श्याम प्रताप को खटकती थी।
विज्ञापन


इसको लेकर उसका कई बार उसने पिता के साथ झगड़ा हो चुका था। इस बात से रंजिश मानते हुए श्याम प्रताप ने अपने बेटे शिवम, राहुल और रिश्तेदार के साथ वृद्ध अहिवरन पर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से अहिवरन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया और सीओ अलीगंज के साथ ही थाना जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के बडे़ बेटे तेजप्रताप ने भाई और भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ दी है।


बड़े बेटे का बनवाया था मकान

मृतक अहिवरन सिंह ने अपने बड़े बेटे के नाम चार बीघा जमीन कर उसका मकान बनवाया था। इसको लेकर पिछले दो वर्ष से मृतक और छोटे बेटे तथा नाती में कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार को भी नाती बाबा के पास पहुंचा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। इसी दौरान गुस्साए नाती ने बाबा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed