{"_id":"59d671a24f1c1b6f548b5e44","slug":"11507226018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की थर्ड डिग्री से बिगड़ी युवक की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की थर्ड डिग्री से बिगड़ी युवक की हालत
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की बुधवार की रात हालत खराब हो गई। जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। उपचार को जिला अस्पताल ले गए। सुधार नहीं होने पर आगरा रेफर कर दिया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के नीबू वाला बाग निवासी मुकेश राठौर पुत्र रामगोपाल राठौर की आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप कपड़े की दुकान है। बुधवार को दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी दुकानदार राजाराम के लड़कों से विवाद हो गया। आरोप है कि मुकेश की पिटाई की गई।
वहां पहुंची डायल 100 की टीम दोनों को थाने ले आई। थाने पर पुलिस ने मुकेश की पिटाई की। बुधवार की शाम को हालत खराब हो गई। पुलिस उसे उपचार को जिला अस्पताल स्थित सरकारा ट्रामा सेंटर लाई। पिता रामगोपाल को मुकेश की हालत खराब होने की सूचना दी। पिता का आरोप है कि उसके बेटे मुकेश को पहले दुकानदार ने पीटा इसके बाद थाना पुलिस ने पिटाई की।
विज्ञापन
इसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। पिता ने कहा कि रात में पुलिस ने बेटे को आगरा रेफर किया था। पुलिस आगरा तक गई। लेकिन इसके बाद छोड़कर वापस चली आई। परिजन उसे आगरा से वापस फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले आए। यहां उसका उपचार चल रहा है।