फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाइक रैली निकालकर कहा, सूकर क्षेत्र घोषित होग तीर्थ स्थल

बाइक रैली निकालकर कहा, सूकर क्षेत्र घोषित होग तीर्थ स्थल

Tue, 26 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर कहा, सूकर क्षेत्र घोषित होग तीर्थ स्थल
बाइक रैली निकालते सेवा संस्था के लोग
सोरों (कासगंज)।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर ताल से ताल मिलाते हुए सामाजिक व धार्मिक संगठन पुरजोर तरीके से प्रदेश शासन से सोरों को तीर्थ का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। तीर्थनगरी की धार्मिक संस्था रत्नावली माघ मास सेवा संस्थान द्वारा निवर्तमान सभासद संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कस्बे में बाइक रैली निकाली। लोगों ने पौराणिक तीर्थ का विकास करने की मांग की।
बाइक रैली बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, होडलपुर होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि सूकर क्षेत्र सोरों भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की मोक्ष भूमि है जो कि एक प्राचीन तीर्थ स्थल है। यह भूमि अनेक संत मनीषियों की तपोभूमि व कर्मभूमि रही है। यह तीर्थ स्थल हमेशा उपेक्षा का शिकार हुआ है। मांग करने वालों में संजय कुमार उपाध्याय, हेमंत पंडित, अमर दुबे, उमाकांत शास्त्री, श्रीभगवान उपाध्याय, मोहनलाल त्रिगुणायत, नीरज कुमार, शंभू शंकर, राधेश्याम तिवारी, चंदन, इंद्र कुमार तिवारी, रानू सक्सेना, ईले चौधरी, राहुल, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी चला हस्ताक्षर अभियान
सोरों(कासगंज)। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ द्वारा तीर्थ स्थल बनाने की मांग को लेकर आज सहावर गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 400 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया। हस्ताक्षर अभियान में अभियान संयोजक भूपेश शर्मा, मनोज कश्यप, राजकुमार, प्रमोद, विनोद ,केषव आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed