{"_id":"59c7f1324f1c1b1e688b644b","slug":"11506275634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप और खड़ंजा निर्माण के नाम पर निकाले 4.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप और खड़ंजा निर्माण के नाम पर निकाले 4.10 लाख
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सरकार बदलते ही ग्राम पंचायतों में घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। एक नया मामला अलीगंज क्षेत्र से सामने आया है। गांव के एक युवक ने प्रधान के कारनामों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
अलीगंज क्षेत्र के गांव लड़सिया लुतुफुल्लापुुर निवासी अरविंद ने ग्राम प्रधान की शिकायत करते हुए बताया है कि गांव में न तो पौधरोपण किया गया और न ही तालाब की खुदाई की गई है।
इसके साथ ही हैंडपंप लगवाने के लिए आए ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए लेकिन एक भी हैंडपंप नहीं लगवाया गया। वहीं खड़ंजा निर्माण को आए एक लाख साठ हजार और एक लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए लेकिन खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में सीसी रोड को आए 80 हजार रुपये की भी बंदरबांट की गई। युवक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और डीपीआरओ से करते हुए जांच की मांग की है। इसके साथ ही डीपीआरओ कार्यालय में गांव छितौनी, निजामाबाद, पिलखतरा समेत तमाम ग्राम पंचायतों की जांच तेज कर दी गई है।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल का कहना है कि ग्राम पंचायतों की शिकायतों की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।