{"_id":"59c150474f1c1bb5688b570e","slug":"11505841223-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, मां पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, मां पर ताना तमंचा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गंगपुर में एक बेटे ने रुपयों के लेनदेन के मामाले में अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। वहीं, बचाने पहुंची मां पर भी तमंचा तान दिया। इसे देख ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गांव निवासी भूरे पुत्र रामवीर सिंह की अपने पिता से रुपयों के लेनदेन के चलते कहासुनी हो गई। कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामले में विवाद होने लगा। इसी दौरान भूरे ने पिता के साथ मारपीट कर दी। इसे देख जब उसकी मां बीचबचाव के लिए पहुंची तो उसने अपनी अंटी में दबे तमंचे को निकाल उस पर ही तान दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भूरे को मीरपीट करते देख उसे दबोच लिया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने आरोपी भूरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाशी की तो उसके पास तमंचे के साथ दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट करने एवं अवैध शस्त्र रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।