फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र को दिए थे नए आयाम

राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र को दिए थे नए आयाम

Sun, 20 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र को दिए थे नए आयाम
rajiv gandhi assassination
कासगंज।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 73 वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय पर मनाया। कांग्रेसियों ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को नया आयाम दिया। देश में संचार क्रांति का जनक होने का गौरव उन्हीं को प्राप्त है। उन्होंने भारतीय जनमानस में युवा राजनीति की नींव रखी। पंचायती राज व्यवस्था को भी उन्होंने लागू किया। इस व्यवस्था के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नया आयाम मिला। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर देश उन्नति के पथ पर अग्रसरित हो सकता है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस दौरान अब्दुल समद, राजेंद्र कश्यप, शब्बन मियां, नंद किशोर, सूपेदार खान, अमरीश वशिष्ठ, धर्मेश शर्मा एडवोकेट, राज कपूर बाल्मीकि, चमन टेलर, अजय विसारिया, दीपक पांडेय, बलबीर लोधी, भूपेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एटा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने केक काटकर उन्हें याद किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार क्रांति के वाहक थे। उनके कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए और वे देश के लिए शहीद हो गए। अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने कहा कि देश की जनता राजीव गांधी को कभी भूल नहीं सकती। उन्होंने डेढ़ दशक पूर्व ही देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का संकल्प पूरा किया था। उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। महेंद्र सिंह राजपूत, परवेज सिद्दीकी, अनिल सोलंकी, समीउद्दीन, डॉ शीलेंद्र गौड़, राजेंद्र यादव, दिनेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed