{"_id":"598dec714f1c1bc1598b481b","slug":"11502473329-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसाद के कारण चूड़ी कारीगर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसाद के कारण चूड़ी कारीगर ने की आत्महत्या
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। (फिरोजाबाद) नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात अवसाद के कारण चूड़ी कारीगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के कच्चा टूंडला निवासी 48 वर्षीय बांकेलाल चूड़ी बनाने का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र ललित कुमार पर बलात्कार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही बांकेलाल अवसाद में रह रहे थे।
वह कई दिनों से ठीक से किसी से बात भी नहीं कर रहे थे। इसको लेकर परिजन भी परेशान थे। गुरुवार देर रात बांकेलाल ने घर में लगे टट्टर पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब परिजनों ने बांकेलाल का शव लटका देखा।