{"_id":"5985fde94f1c1b9a718b4835","slug":"11501953513-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बंद युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में बंद युवक की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली की हवालात में बंद युवक की शनिवार को हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा निवासी राहुल पुत्र अजय को निधौलीकलां रोड स्थित दुकान से मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो दिन पहले पकड़ा था। आरोपी को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। शनिवार सुबह हवालात में बंद राहुल की अचानक हालत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। हवालात में बंद युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।