फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीडीसी बनाएगी शहर को ‘आदर्श सिटी’

सीडीसी बनाएगी शहर को ‘आदर्श सिटी’

Sun, 16 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीडीसी बनाएगी शहर को ‘आदर्श सिटी’
आगरा। ताजनगरी को आदर्श शहर बनाने के लिए सिटी डेवलपमेंट कमेटी (सीडीसी) की पहली बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में हुई। अध्यक्षता सांसद रामशंकर कठेरिया ने की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि प्रदेश के बड़े शहर जैसे लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, आगरा, झांसी, मेरठ आदि में इन कमेटियों का गठन होगा। सीनियर सांसद कमेटी के चेयरमैन होंगे। आगरा में शहर से जुड़े पांच विधायक, डीएम, नगर आयुक्त और एडीए वीसी इसके सदस्य होंगे। तीन सदस्य चेयरमैन की ओर सं नामित होंगे। इनमें एक महिला, एक अनुसूचित जाति/जनजाति और एक सामान्य वर्ग से होगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि यह कमेटी एक वर्ष के अंदर शहर का नक्शा बदलने का काम करेगी, ताकि लोगों को लगे भाजपा सरकार में कुछ काम हुआ है। बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, एसएसपी दिनेश चंद दुबे, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीए सचिव हरि राम, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, अनिल चौधरी, विजय शिवहरे, शरद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed