{"_id":"6446ce361a261a69b1037124","slug":"115-candidates-have-submitted-their-nominations-for-the-post-of-president-in-the-district-kasganj-news-c-25-1-135310-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में अध्यक्ष पद के लिए 115 प्रत्याशियों ने जमा किए हैं अपने नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में अध्यक्ष पद के लिए 115 प्रत्याशियों ने जमा किए हैं अपने नामांकन
Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए 10 निकायों में 115 नामांकन जमा किए गए हैं। जबकि सदस्य पद के लिए 649 नामांकन जमा हुए हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में नगर पालिका कासगंज के लिए कुल 11 नामांकन जमा किए गए हैं। जबकि सदस्य पद के 25 वार्डों पर 125 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिका सोरोंजी में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 25 वार्ड के लिए 84 नामांकन जमा हुए है। नगर पंचायत बिलराम में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 11 वार्ड के लिए 35 नामांकन जमा हुए हैं। पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में नगर पालिका गंजडुंडवारा अध्यक्ष पद के लिए 11 एवं सदस्य पद के 25 वार्ड के लिए 111 नामांकन जमा किए गए हैं। नगर पंचायत पटियाली अध्यक्ष के लिए 11 एवं सदस्य पद के 11 वार्ड के लिए 51 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पंचायत मोहनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 7 एवं सदस्य पद के 10 वार्ड के लिए 21 नामांकन जमा हुए। नगर पंचायत सिढ़पुरा में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं सदस्य पद के 12 वार्ड के लिए 84, नगर पंचायत भरगैन में अध्यक्ष पद के लिए 11, सदस्य पद के 14 वार्ड के लिए 31 नामांकन जमा किए गए है। सहावर तहसील परिसर में सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 एवं सदस्य के 15 वार्ड के लिए 70 नामांकन जमा हुए हैं। अंमापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 15 एवं सदस्य पद के 10 वार्ड के लिए 37 नामांकन जमा किए गए हैं।