{"_id":"596113aa4f1c1b521b8b474a","slug":"11499534250-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के बेटे पर गुर्गों से पिटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के बेटे पर गुर्गों से पिटवाने का आरोप
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दलित समाज के व्यक्ति ने अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यापाल सिंह के बेटे पर गांव निवासी गुर्गों से मारपीट, फायरिंग कराने और बेटी से छेड़छाड़ कराने का आरोप भी लगाया है। पीड़ितों ने एएसपी से शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव निवासी दलित परिवार शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव निवासी आधा दर्जन लोगों ने लोगों ने उसका घर घेरकर मारपीट कर फायरिंग की। शिकायत कर पुलिस को फोन कर बुलाया। आरोप है कि पुलिस गांव तो पहुंची, लेकिन रसूखदारों ने अलीगंज भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के बेटे को बुला लिया। आरोप है कि विधायक के बेटे के इशारे पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर फायरिंग की और बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की।
आरोप है कि दबंग उसे परेशान कर रहे है। मामले में एएसपी संजय कुमार ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं। उधर, अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि मारपीट की शिकायत उनसे दलित परिवार ने की थी। मैने ही अपने बेटे को वहां भेजा था, लेकिन गांव में पुलिस मौजूद होने के कारण वह गांव के बाहर से लौट आया। फायरिंग, मारपीट, छेड़खानी का आरोप राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम करने के लिए लगाया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।