फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मिड डे मील में आलू, माल भाड़े पर सब्सिडी की मांग

मिड डे मील में आलू, माल भाड़े पर सब्सिडी की मांग

Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मिड डे मील में आलू, माल भाड़े पर सब्सिडी की मांग
आगरा। शीतगृह संचालकों ने राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन उद्यान मंत्री के सामने एनओसी, लाइसेंस प्रक्रिया और विनियमन अधिनियम की पीड़ा रखी। संचालकों ने एक्ट में बदलाव और प्रदूषण विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगने तथा लाइसेंस प्रक्रिया से मुक्ति की मांग की। मंडी टैक्स को खत्म करने और शीतगृहों को कम दाम पर अबाध विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया। मिड डे मील में आलू की खपत की मांग भी की।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप ने अधिवेशन के समापन पर इन मुद्दों को उठाया। उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि किसानों और शीतगृह स्वामियों की समस्या का जल्द समाधान निकलेगा। सरकार जल्द ही खुशखबरी देगी।
विज्ञापन


आलू के कम दाम पर मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में आलू के भाव अच्छे हैं, वहां भेजें। वह खुद प्रतिनिधिमंडल के साथ तेलंगाना, केरल आदि राज्यों में जाएंगे और जनजागरण के साथ आलू का बाजार तलाश करेंगे। लघु सीमांत किसानों को ड्रिप इरीगेशन पर 90 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा आलू किसानों का दर्द
अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन रामशंकर कठेरिया ने कहा कि आलू गरीब का भोजन है। आलू के दाम के मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री तथा कृषि मंत्री से मिलकर समाधन खोजने का प्रयास करेंगे। उद्यान विभाग निदेशक एसपी जोशी ने कहा कि ब्रांडिंग करके आलू की खपत और बिक्री बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश सरकार ने यहां का आलू खरीदने के लिए पत्र लिखा है। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश गोयल ने गुजरात की तर्ज पर किसानों को भाड़े में सब्सिडी देेने की मांग की।

लेन-देन में बरतें सावधानी
अधिवेशन में सीए राकेश अग्रवाल ने शीतगृह संचालकों को नए आयकर नियमों की जानकारी दी और कहा कि नगद लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिवेशन में आलू प्याज के स्टोरेज सिस्टम पर नई तकनीक का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान विधायक डा. जीएस धर्मेश, आशीष गुरु, राकेश गर्ग, अजय गुप्ता, भुवेश अग्रवाल, रीतेश गोयल, मोहित नंदन, संजीव मित्तल, शांति स्वरूप गोयल आदि मौजूद रहे।

वन विभाग की जमीन से हटेंगे कब्जे
उद्यान, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रदेश में वन एवं उद्यान विभाग की जमीन पर किए गए कब्जों को जल्द ही मुक्त कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय जमीनों से कब्जे हटाए जाएंगे। पूर्व की सरकारों ने इस पर कार्रवाई नहीं की लेकिन योगी सरकार वन माफिया और अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।


आलू किसानों की समस्याओं को वह हर मंच पर उठा रहे हैं। जल्द ही इसका समाधान निकलेगा। प्रदेश सरकार कर्ज माफ करने से लेकर कई कदम उठा रही है। इटावा में लायन सफारी पर कहा कि उसके निरीक्षण के बाद उसके भविष्य का फैसला होगा। उद्यान मंत्री ने शाहजहां पार्क में पौधे लगाए। मंत्री के आगमन पर कई सालों के बाद पार्क में फव्वारे चलते नजर आए। हालांकि उनके जाते ही यह फिर से बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed